आवास निर्माण शुरू कराने के बाद भी नहीं हो रहा दूसरी किस्त का भुगतान

नवहट्टा : प्रखंड क्षेत्र के नवहट्टा पूर्वी पंचायत के दर्जनों आवास योजना के लाभुक पंचायत के जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड कार्यालय का दूसरी किस्त के भुगतान कराने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं. वार्ड नंबर 13 की खुशबू खातून, सोबरा खातून, आसमा खातून, सावरा खातून, सीमा देवी, कमर परवेज, मीरा देवी सहित दर्जनों लाभुकों […]

नवहट्टा : प्रखंड क्षेत्र के नवहट्टा पूर्वी पंचायत के दर्जनों आवास योजना के लाभुक पंचायत के जनप्रतिनिधि से लेकर प्रखंड कार्यालय का दूसरी किस्त के भुगतान कराने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं. वार्ड नंबर 13 की खुशबू खातून, सोबरा खातून, आसमा खातून, सावरा खातून, सीमा देवी, कमर परवेज, मीरा देवी सहित दर्जनों लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला. जिन्होंने अपने घर का निर्माण शुरू कराया.

प्रथम किस्त का भुगतान भी हुआ. लेकिन दूसरे किस्त के भुगतान के लिए ग्रामीण आवास सहायक से लेकर प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं. एक तरफ उप विकास आयुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में आवास निर्माण कराने के लिए लाभुकों को जागरूक किया जा रहा है तो दूसरी तरफ आवास योजना का निर्माण कराने के बावजूद भी दूसरी किस्त के लिए लाभुक पंचायत के जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं. लेकिन उन्हें दूसरी किस्त का भुगतान नहीं हो पा रहा है.
गुरुवार को नवहट्टा पूर्वी पंचायत के दर्जनों लाभुक में अपने पंचायत के मुखिया सरोज प्रताप से मिलकर दूसरे किस्त का भुगतान कराने की मांग की. मुखिया सरोज प्रताप सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी से फोन पर बात कर दूसरे किस्त से वंचित लाभुकों को अतिशीघ्र दूसरे किस्त के भुगतान कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >