आवेदन स्वीकृत, लेकिन लिस्ट में नहीं है नाम

सहरसा : जिले के नवहट्टा प्रखंड के केदली पंचायत वासियों ने पैक्स का सदस्य नहीं बनाये जाने को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. गांव के दर्जनों महिला एवं पुरुष मतदाता बनने के लिए जिला सहकारिता कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें वापस लौटा दिया गया. जिससे नाराज होकर सबों ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया. उन्होंने […]

सहरसा : जिले के नवहट्टा प्रखंड के केदली पंचायत वासियों ने पैक्स का सदस्य नहीं बनाये जाने को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. गांव के दर्जनों महिला एवं पुरुष मतदाता बनने के लिए जिला सहकारिता कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें वापस लौटा दिया गया. जिससे नाराज होकर सबों ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया. उन्होंने कहा कि केदली ग्राम पंचायत के अंतर्गत पैक्स के मतदाता बनने के लिए सभी ने समय पर ऑनलाइन आवेदन किया था.

आवेदन पूर्व में स्वीकृत भी हो चुका था. लेकिन जो वोटर लिस्ट पंचायत को भेजी गयी है. वहां दर्जनों महिला एवं पुरुषों का नाम लिस्ट में नहीं है. जिसको लेकर सभी सहकारिता कार्यालय आये. लेकिन कार्यालय में आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया. उन्होंने कहा कि गांव के कई परिवारों से एक भी सदस्य को पैक्स का सदस्य नहीं बनाया गया है.
इस मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए पैक्स वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की मांग की है. मौके पर मीरा देवी, उमिया देवी, पूनम देवी, सुकमा देवी, चंद्रकला देवी, सुजाता देवी, मंजुला देवी, बबीता देवी, देवता देवी, आशा देवी सहित अन्य दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >