तीसरे दिन हुई सड़क हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप बाइपास रोड में सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में तीसरे दिन बुधवार को मृतक की पहचान सुपौल जिले के सुखपुर निवासी 35 वर्षीय सफाई कर्मी अर्जुन मल्लिक के रूप में की गयी. बुधवार को सदर थाना पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक शहर के […]

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप बाइपास रोड में सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में तीसरे दिन बुधवार को मृतक की पहचान सुपौल जिले के सुखपुर निवासी 35 वर्षीय सफाई कर्मी अर्जुन मल्लिक के रूप में की गयी. बुधवार को सदर थाना पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक शहर के प्रगति क्लासेज के छात्रावास में सफाई कर्मी के रूप में काम करता था.

मृतक के साला रंजीत मल्लिक ने बताया कि सोमवार को वह पांच दिन की छुट्टी घर में बिताने के बाद वापस आ रहा था कि घटना हुई. उनलोंगो को मोबाइल पर फोटो आने के बाद जानकारी मिली तो वह लोग पहुंचे.
सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान कर ली है. परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं अग्रतर कार्रवाई जारी है. मालूम हो कि मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गये. लोगों ने सड़क जाम कर व जानकी ट्रेवल्स बस में जमकर तोड़फोड़ की थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव को पहचान के लिए थाना में सुरक्षित रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >