सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर गांव के वार्ड एक में सोमवार की देर रात हुई डकैती के विरोध में एनएच 106 को ग्रामीणों ने जाम कर दिया. इस दौरान प्रशासन के विरूद्ध लोगों ने प्रदर्शन किया, जबकि दो थाना सिंहेश्वर व शंकरपुर की पुलिस बल व सीओ अनिल कुमार सिन्हा ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण किसी की सुनने को तैयार नहीं थे. लोगों ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 25 की संख्या में अपराधी पहुंच डकैती की घटना को अंजाम दिया.
चंपानगर में हुई डकैती के विरोध में जाम
सिंहेश्वर : थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर गांव के वार्ड एक में सोमवार की देर रात हुई डकैती के विरोध में एनएच 106 को ग्रामीणों ने जाम कर दिया. इस दौरान प्रशासन के विरूद्ध लोगों ने प्रदर्शन किया, जबकि दो थाना सिंहेश्वर व शंकरपुर की पुलिस बल व सीओ अनिल कुमार सिन्हा ने आक्रोशित लोगों को […]

इस बाबत फुलो देवी ने बताया कि ऋण लेकर दुकान चला अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करती थी, लेकिन सोमवार को उसके घर से सामान को अपराधी अपने साथ लेकर चले गये, जबकि दुकान को सड़क पर फेंक दिया. दुकान में रखे सभी सामान को क्षत विक्षत कर दिया. वहीं थाना में चंपनगर वार्ड एक निवासी वीरेंद्र मंडल ने आवेदन देते हुए बताया है कि सोमवार की रात लगभग दो बजे लगभग 25 बदमाशों ने दुकान व पूरे परिवार को घेर लिया.
इसमें राधा देवी, रिकी कुमार, रवेंद्र मंडल, चुनचुन मंडल, मृत्युजंय मंडल, अशोक मंडल सहित अन्य ने अपनी जमीन बताकर पूर्व में भी उसके घर को कांटा वाला तार से पोल लेकर घेर दिया था. इसी विवाद के कारण डकैती करवाया गया है. इस कांड में लगभग चार लाख रुपये के सामान बदमाशों द्वारा उठा लिया गया, जबकि पूरे परिवार के साथ आकर दुकान भी तोड़ दिया गया.
क्या है मामला: इस कांड से पूर्व भी जब विवाद हुआ था तब इन लोगों ने पुलिस प्रशासन के नीचे से लेकर ऊपर तक के पदाधिकारी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से घटना की जानकारी दी थी, लेकिन इस विवाद में किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो सकी.
ज्ञात हो कि विवाद के निराकरण के लिए स्थानीय स्तर पर भी बार- बार बात उठी. लेकिन स्थिति जस की तस रह गयी. पूर्व में हुई घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र, पुलिस उप महा निरीक्षक कोसी प्रक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक मधेपुरा व आदर्श थाना सिंहेश्वर को स्पीड पोस्ट से भेजे आवेदन में जानकारी दी थी.