यात्री सुविधा और साफ-सफाई व्यवस्था में सहरसा जंक्शन अब केंद्रीय सूची में शामिल

सहरसा : आने वाले दिनों में अब सहरसा जंक्शन की पहचान यात्री सुविधा और सफाई व्यवस्था में राष्ट्रीय स्तर पर होगी. इसके तहत सोमवार को सहरसा जंक्शन रेलवे बोर्ड की रैंकिंग सूची में शामिल हो गया है. इसके लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम रेलवे बोर्ड के निर्देश पर समस्तीपुर रेल मंडल जल्द पहुंचेगी. […]

सहरसा : आने वाले दिनों में अब सहरसा जंक्शन की पहचान यात्री सुविधा और सफाई व्यवस्था में राष्ट्रीय स्तर पर होगी. इसके तहत सोमवार को सहरसा जंक्शन रेलवे बोर्ड की रैंकिंग सूची में शामिल हो गया है. इसके लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम रेलवे बोर्ड के निर्देश पर समस्तीपुर रेल मंडल जल्द पहुंचेगी. मंडल अधिकारियों द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डीआरएम अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में टीम भी गठित की गयी है. सभी विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग कार्य भार दिया गया है. बता दें कि पिछले वर्ष रैंकिंग सूची में इंदौर स्टेशन साफ सुथरा और यात्री सुविधा में वन रैंकिंग में शामिल हुआ था. रेल अधिकारियों ने बताया कि समस्तीपुर डिवीजन के सहरसा जंक्शन सहित 14 महत्वपूर्ण स्टेशनों को इस सूची में शामिल इस बार से किया गया है.
इसमें सहरसा जंक्शन, समस्तीपुर, दरभंगा, मोतिहारी, नरकटियागंज, जयनगर, सीतामढ़ी, रक्सौल, बेतिया सहित 14 स्टेशन शामिल है. बताया जा रहा है कि अगले माह 15 सितंबर से पहले केंद्रीय टीम समस्तीपुर रेल मंडल पहुंचेगी. जिसके बाद विभिन्न टीम अलग-अलग स्टेशनों पर यात्री सुविधा सफाई व्यवस्था का अवलोकन करेगी. इसके बाद केंद्रीय टीम अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप आयेगी.
अच्छी साफ सफाई और अधिक यात्री सुविधा मिलने वाले स्टेशनों को टॉप टेन की श्रेणी में रखा जायेगा. समस्तीपुर डिवीजन के एनएचएम राजीव कुमार ने बताया कि रेल मंडल के 14 स्टेशनों को इस बार रैंकिंग के लिए चयनित किया गया है. क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम 15 सितंबर से पहले समस्तीपुर रेल मंडल पहुंचेगी. डीआरएम के नेतृत्व में टीम गठित कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >