बनमनखी : प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं. विभागीय उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं को 10 घंटे भी सही से बिजली की सप्लाइ नहीं दी जा है.जबकि बिजली विभाग 18 घंटा विद्युत आपूर्ति करने की माला जप रही है. बिजली की आपूर्ति में कटौती किये जाने से इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं. विभागीय उदासीनता का आलम यह है कि बीते कई रातों से बिजली आपूर्ति बाधित रही है.
बनमनखी के उपभोक्ता परेशान
बनमनखी : प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं. विभागीय उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं को 10 घंटे भी सही से बिजली की सप्लाइ नहीं दी जा है.जबकि बिजली विभाग 18 घंटा विद्युत आपूर्ति करने की माला जप रही है. बिजली की आपूर्ति में कटौती किये जाने से इस भीषण गर्मी […]

इधर विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बकाए बिल जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई किये जाने का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. वहीं उपभोक्ताओं के घरों में बिजली के दर्शन दुर्लभ हो गये हैं. इनका कहना कि बिजली विभाग द्वारा जारी बिल की राशि जमा करने के बावजूद नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है. बिजली की आंखमिचौनी जारी रहने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है.