सिमरी बख्तियारपुर : नवनिर्वाचित मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव व खगड़िया सांसद महबूब अली केसर के द्वारा सिमरी बख्तियारपुर उच्च विद्यालय प्रांगण में आगामी 30 जून को एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह नागरिक अभिनंदन किये जाने को लेकर डाक बंगला स्थित सत्संग भवन परिसर में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव भगत की अध्यक्षता व जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया के संचालन में बैठक हुई.
30 को होगा सांसद दिनेश व कैसर का भव्य स्वागत
सिमरी बख्तियारपुर : नवनिर्वाचित मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव व खगड़िया सांसद महबूब अली केसर के द्वारा सिमरी बख्तियारपुर उच्च विद्यालय प्रांगण में आगामी 30 जून को एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह नागरिक अभिनंदन किये जाने को लेकर डाक बंगला स्थित सत्संग भवन परिसर में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव भगत की अध्यक्षता व जदयू जिलाध्यक्ष […]

पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव ने कहा कि हम सबों के लिए गौरव की बात है कि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के रहने वाले दो नेता को सांसद बने. एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव एवं खगरिया से चौधरी महबूब अली केसर को भारी मतों से जीत मिली. बैठक में निर्णय लिया गया कि बगरोली से हुसैन चक, पुरानी बाजार, रानी बाग, अनुमंडल मुख्यालय बाजार होते हुए उच्च विद्यालय तक की दूरी में सैकड़ों तोरण द्वार लगाए जाएंगे.
विधायक प्रतिनिधि विपिन गुप्ता ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं का समान समारोह ऐतिहासिक होगा. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा, सुरेश लाल, ललन कुमार, भोलेन्द्र राय, बिंदु प्रसाद निराला, शबनम कुमारी, पिंक्कू यादव, रंजीत यादव, जयशंकर सिंह, धर्मवीर सिंह, मुरारी सिंह, विनय कुमार यादव, पप्पू यादव, सुभाष कुमार, चंद्रमणि, शिवचंद्र यादव, रेवती रमन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.