सहरसा : बनगांव थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा बुधवार को मुरली में हुई एक महिला नेहा देवी की मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. परिजनों ने कहा कि सूचना देने के बाद भी बनगांव थाना पुलिस व थानाध्यक्ष देरी से पहुंचे. परिजनों ने प्रभारी एसपी गणपति ठाकुर से दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने, बच्चा को सुपुर्द कराने व कार्रवाई की मांग की.
सूचना देने के बाद देर से पहुंची पुलिस

सूचना देने के बाद देर से पहुंची पुलिस
Copied link
सहरसा : बनगांव थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा बुधवार को मुरली में हुई एक महिला नेहा देवी की मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. परिजनों ने कहा कि सूचना देने के बाद भी बनगांव थाना पुलिस व थानाध्यक्ष देरी से पहुंचे. परिजनों ने प्रभारी एसपी गणपति […]
प्रभारी एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया. परिजनों ने कहा कि पुलिस के देर से आने के कारण आरोपी घर छोड़ कर भाग गये. उनलोगों ने मुरली बसंतपुर में अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा की मांग की. प्रभारी एसपी ने बनगांव थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया. मौके पर सदर थानाध्यक्ष राजमणि, सअनि हरेश सिंह मौजूद थे.