बिजली 15 घंटे से रही ठप लोग गर्मी से रहे परेशान

नवहट्टा : चल रही गर्मी लू के समय में 15 घंटा लगातार बिजली गायब होने से प्रखंड क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया है. मिली जानकारी के अनुसार भेलाही पावरग्रिड से बिजली प्रवाहित होने में लगातार कुछ न कुछ तकनीकी समस्या बनी रहती है. जिस कारण से क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोगों […]

नवहट्टा : चल रही गर्मी लू के समय में 15 घंटा लगातार बिजली गायब होने से प्रखंड क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया है. मिली जानकारी के अनुसार भेलाही पावरग्रिड से बिजली प्रवाहित होने में लगातार कुछ न कुछ तकनीकी समस्या बनी रहती है. जिस कारण से क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है.

बिजली विभाग के विभागीय अधिकारी लगातार हो रही तकनीकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. जिस कारण 15-15 घंटे बिजली गायब रहती है. भेलाही पावर ग्रिड से प्रखंड क्षेत्र के सत्तोर, नौला, डरहार, बकुनिया, शाहपुर सहित कई अन्य पंचायत में बिजली प्रवाहित होती है. जहां लगातार तकनीकी समस्या के कारण क्षेत्र में बिजली बाधित रहती है. सोमवार की देर रात्रि से ही मंगलवार संध्या खबर प्रेषण तक बिजली गुल रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >