18 अपराधी हुए जिला बदर

सहरसा : लोकसभा आम निर्वाचन को जिला में स्वतंत्र निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी डा शैलजा शर्मा के न्यायालय द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले के कुल 18 अपराधियों को असमाजिक तत्व मानते हुए विभिन्न जिलों में जिला बदर किया गया है. रामकलेश साह, मुकेश […]

सहरसा : लोकसभा आम निर्वाचन को जिला में स्वतंत्र निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी डा शैलजा शर्मा के न्यायालय द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले के कुल 18 अपराधियों को असमाजिक तत्व मानते हुए विभिन्न जिलों में जिला बदर किया गया है.

रामकलेश साह, मुकेश यादव, मो शब्बीर, मनोज सादा, मुकेश यादव उर्फ मुकवा यादव, तथा गरेश यादव को 15 मार्च सहरसा जिला से समस्तीपुर जिला के लिए जिला बदर करने का आदेश जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा गया था.
जबकि मंगलवार को विकास यादव, कमकम यादव, भीषण यादव, अजय सिंह, पिंटू कुमार भगत, मुरारी सिंह, ललन यादव, जयजयराम पासवान, भोला यादव, वेदव्यास यादव उर्फ पंडित यादव, फुलो यादव, शंभु खिरहर को असामाजिक तत्व मानते हुए तथा जिले में निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिये खतरा मानते हुए जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा सहरसा जिला से समस्तीपुर, पूर्णियाँ, सुपौल तथा सीतामढ़ी जिला के लिए जिला बदर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >