सहरसा : अब हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही है. इसी क्रम में पहली बार सहरसा जंक्शन पर किसी महिला को मुख्य टिकट निरीक्षक पर तैनात किया गया है. इसके अलावा सहरसा जंक्शन से खु लने वाली गरीब रथ, वैशाली व पुरबिया एक्सप्रेस में महिला टीटीई जल्द तैनात होगी.
महिला सीआईटी कृष्णाधर इससे पहले सहरसा पूछताछ कार्यालय में उदघोषक में कार्यरत थी. बाद में सहरसा, समस्तीपुर व दरभंगा रूटों पर कई ट्रेनों को लेकर गयी. अब सहरसा में सीआईटी के पद पर तैनात की गयी है.
सीआईटी सेक्शन जवाहर प्रसाद रजक, टीटीई रंजीत सिंह ने बताया कि कई ट्रेनों में महिला कोच भी लगाया गया है. महिला टीटीई की तैनाती से रेल राजस्व का काफी फायदा होगा.
