21 अगस्त को पीएम करेंगे बैंक का शुभारंभ
सहरसा : बैंक की तरह पोस्टऑफिस में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक 21 अगस्त से कार्य करना प्रारंभ कर देगा. डाक अधीक्षक एसएन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में 21 अगस्त को इसका शुभारंभ करेंगे. उसी दिन से मुख्य डाकघर में भी बैंक कार्य करने लगेगा. बैंक में सुचारु रूप से कार्य करने के लिए प्रबंधक के रूप में पंकज कुमार, कैरेटरी मैनेजर के रूप में किशोर किस्कू व कैरेटरी ऑफिसर के रूप में नवीन कुमार को पदस्थापित किया गया है.
बैंक की तरह होगा कार्य
डाक अधीक्षक शिवनंदन यादव ने बताया कि इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक पूरी तरह अन्य बैंकों की तरह कार्य करेगी. आरबीआइ से मान्यता मिल चुकी है. खाताधारक अपने खाता में एक लाख तक पैसा रख सकते हैं. डाकिया के माध्यम से उन्हें पांच हजार तक घर पर पेमेंट मिलेगा. उन्होंने कहा कि आइपीपीबी में अन्य बैंक शाखाओं की तरह एनइएफटी, आरटीजीएस, आइएनपीएस सहित थर्ड पार्टी का सभी कार्य होगा.
डाकिया पहुंचायेंगे आपका पैसा
पत्र -पार्सल के साथ-साथ पोस्टमैन आपके बचत किये गये रुपये भी लेकर आयेगा. इसके लिए आपको केवल टोल फ्री नंबर पर कॉल करना होगा. इसके लिए पोस्टमैन को स्मार्ट मोबाइल फोन दिया जायेगा. इसका सबसे अधिक लाभ गांवों में रहने वाले बुजुर्गों को होगा. अब उनको रुपये के लिए पोस्ट ऑफिस में जमा की गयी राशि को लेने में आसानी होगी. पोस्ट ऑफिस की अहम योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लोगों के लिए मददगार साबित होगी. डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग जल्द ही पोस्ट मैन को स्मार्ट फोन डाक विभाग से उपलब्ध करा दिया जायेगा. स्मार्ट मोबाइल फोन में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का एप लोड किया जायेगा.
एप के जरिये से पोस्ट मैन डाकघर खाताधारकों को सुविधाएं मुहैया करायेगा. इतना ही नहीं जरूरतमंद लोग डाकघर के टोल फ्री नंबर पर कॉल करेंगे और पोस्ट मैन जमा राशि लेकर आपके घर पर पहुंच जायेगा. डाक अधीक्षक ने बताया कि इस योजना के तहत पोस्टमैन के साथ बीपीएम को भी स्मार्ट फोन से लैश करने की योजना है. तीनों जिला में 54 डाकियां कार्यरत हैं. जो लगभग 16 लाख ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान करेगी. डाक अधीक्षक शिवनंदन यादव ने बताया कि यह डाकघर से जुड़ा डाकिया है. इसके अलावे भी ग्रामीण क्षेत्रों में डाकिया कार्यरत हैं.
अनुपयोगी साबित हो रही सात निश्चय की आधी-अधूरी योजना
… 12 योजनाओं में तीन योजनाएं पूर्ण कर ली गयी है.
-लंबोदर, कनीय अभियंता, प्रखंड मुख्यालय, सोनवर्षा
… बैठ मुसहरी पंचायत सात निश्चय योजना से बनायी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जांच में कई अनियमितता नजर आयी है. जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है. जिलाधिकारी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन पर उचित कार्रवाई की जायेगी.
-सुधीर कुमार, बीडीओ
सुपौल प्रभात
जन वितरण लाइसेंस की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल की स्क्रीनिंग कमेटी कर रही जांच
आज पूरा कर लिया जायेगा काम
बताया कि सदर व वीरपुर अनुमंडल से प्राप्त आवेदन के आपत्ति की जांच वरीय उपसमाहर्ता अशोक तिवारी तथा त्रिवेणीगंज व निर्मली से प्राप्त आवेदन की जांच जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा किया गया है. बताया कि आवेदनों की जांच के उपरांत सुनवाई का कार्य सोमवार से प्रारंभ कराया गया है. बताया कि यह कार्य मंगलवार को पूर्ण करवा लिया जायेगा.
अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में चल रही जांच
जन वितरण दुकान की अनुज्ञप्ति के मामले में जिले भर से कुल 63 लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज कराया गया. दर्जनों की संख्या में आवेदन को देख जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने अपर समाहर्ता अखिलेश कुमार झा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया. जहां कमेटी में सदस्य वरीय उपसमाहर्ता अशोक तिवारी, जिला परिवहन पदाथिकारी अरुण कुमार व सभी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी शामिल है. अपर समाहर्ता श्री झा ने बताया कि कमेटी के सदस्यों द्वारा जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. बताया कि रविवार को आपत्ति से संबंधित सभी आवेदनों को अनुमंडलवार अलग किया गया. बताया कि उक्त आवेदनों में सदर अनुमंडल से 23, त्रिवेणीगंज अनुमंडल से 27, निर्मली अनुमंडल के 09 तथा वीरपुर अनुमंडल के चार आवेदन शामिल हैं.
