योगदान को पहुंचे 4 फर्जी पुलिस अभ्यर्थी गिरफ्तार, सर्टिफिकेट की जांच में हुआ खुलासा

पटना के अनुज, मुंगेर के राजेश, खगड़िया की प्रीति व भागलपुर के अमन पकड़ाये सहरसा : सिपाही के लिए चयनित 71 अभ्यर्थियों को जिले में योगदान के लिए भेजा गया था. मूल प्रमाणपत्र जांच के लिए एसपी राकेश कुमार ने दो सदस्य जांच टीम गठित की थी. जांच के दौरान एक महिला समेत चार अभ्यर्थियों […]

पटना के अनुज, मुंगेर के राजेश, खगड़िया की प्रीति व भागलपुर के अमन पकड़ाये
सहरसा : सिपाही के लिए चयनित 71 अभ्यर्थियों को जिले में योगदान के लिए भेजा गया था. मूल प्रमाणपत्र जांच के लिए एसपी राकेश कुमार ने दो सदस्य जांच टीम गठित की थी. जांच के दौरान एक महिला समेत चार अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र में हस्ताक्षर पर संदेह होने पर इनसे पूछताछ की गयी. इसके बाद चारों अभ्यर्थियों ने लिखित व शारीरिक परीक्षा में दूसरे के बैठे जाने की बात स्वीकार की. जांच के बाद चारों फर्जी अभ्यर्थियों को पुलिस अभिरक्षा में सदर थाना
भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि जिले में योगदान के लिए भेजे गये 71 अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र की जांच करायी जा रही थी. इस दौरान मुंगेर के राजेश कुमार, खगड़िया की प्रीति कुमारी, भागलपुर के अमन कुमार व पटना के अनुज कुमार के हस्ताक्षर व हस्तलिपि की जांच के दौरान मूल प्रमाणपत्र से मिलान कराया गया. इसमें हस्ताक्षर पर पूरी तरह संदेह उत्पन्न होने पर कड़ाई से पूछताछ की गयी. चारों ने बहाली के दौरान लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में अन्य लोगों द्वारा बैठे जाने की बात स्वीकार की.
प्रारक्षी डीएसपी श्री मल्होत्रा ने बताया कि जांच के दौरान चार अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र से मिलान कर संदेह उत्पन्न हो गया था. संदेह के आधार पर पूछताछ की गयी. पहले उन्होंने आनाकानी की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के दौरान चारों अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में दूसरे की संलिप्तता स्वीकार की है. चारों को पुलिस अभिरक्षा में सदर थाना भेजा गया है, जहां प्राथमिकी के बाद जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >