अज्ञात शव मिलने से आस पास के क्षेत्रों में फैली सनसनी

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई स्थित लक्ष्मीनियां गांव के समीप एक अज्ञात शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिये लोगों का हुजूम घटना स्थल पर जमा होने लगा. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सदल बल सड़क किनारे पड़ी अज्ञात लाश […]

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई स्थित लक्ष्मीनियां गांव के समीप एक अज्ञात शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिये लोगों का हुजूम घटना स्थल पर जमा होने लगा. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सदल बल सड़क किनारे पड़ी अज्ञात लाश को कब्जे में लिया. इसके उपरांत थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शव के गले में उजले रंग का गमछा लपेटा हुआ है. साथ ही उन्होंने गमछी से गला दबाने का निशान होना भी बताया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि गमछी को फंदा बना कर हत्या की गयी है. शव के बदन पर गंजी व हल्के नीले रंग की पतली चेकदार शर्ट है. बताया कि अज्ञात शव के कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे अलग-अलग जगह पर दो गमछा मिला है. बताया कि शव की पहचान नहीं कराया जा सकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >