स्टेडियम का होगा विस्तारबसे मलीन परिवारों की नगर निगम करेगी बेहतर व्यवस्था सहरसा . नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों अतिक्रमण हटाने का अभियान सख्ती के साथ किया जा रहा है. जिससे अतिक्रमणकारियों में दहशत दिख रहा है. जिससे अतिक्रमण मुक्त जगह पर वापस अतिक्रमण की हिम्मत अतिक्रमणकारी नहीं दिखा पा रहे हैं. होली पर्व से पूर्व हटाये गये अतिक्रमण के बाद फिर से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है. इस कड़ी में शुक्रवार को स्टेडियम के पूर्वी भाग से अतिक्रमण हटाया गया. इस जगह को वर्षों से अतिक्रमण कर अतिक्रमाणकारी ने पक्के दीवार तक का निर्माण कर लिया था. जिसे भारी पुलिस बलों के साथ हटा दिया गया. जेसीबी की मदद से वैसे निर्माण को भी हटाया गया, जो खुद से नहीं हटा रहे थे. जबकि वहां रहने वाले अधिकांश लोग खुद ही अपनी जगह खाली करने में जुटे दिखे. जिससे उनके सामानों की क्षति नहीं हो. इस बाबत नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने को लेकर सूचना दे दी गयी थी. जिससे अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लिया. जबकि कुछ लोगों का अतिक्रमण हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि स्टेडियम का विस्तार किया जाना है. जिसको लेकर अतिक्रमण को हटाना आवश्यक था. इस क्षेत्र में मलिन बस्ती के लोगों का घर बना है. उन्हें इससे अच्छी जगह बसाने का कार्य नगर निगम करेगी. इसके लिए डीपीआर भी तैयार किया जा रहा है. स्टेडियम विस्तार को लेकर पूर्व की दिशा में बाउंड्री वॉल तैयार किया जायेगा. साथ ही उसे जगह बसे मलीन परिवार के लोगों को तत्काल शाहपुर में शिफ्ट किया जायेगा. जहां से अच्छी जगह बसाने के लिए भवन का निर्माण भी नगर निगम करेगी. इसको लेकर वहां रह रहे मलीन बस्ती के लोगों से भी बातचीत हुई है. सभी ने यह कहा है कि अच्छी जगह मिल जाए तो वह वहां जाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वहां रह रहे लोगों को नगर निगम जिला जिला प्रशासन के सहयोग से बेहतर व्यवस्था करेगी.
स्टेडियम के पीछे से हटाया गया अतिक्रमण
स्टेडियम के पीछे से हटाया गया अतिक्रमण
