डीटीओ के विरुद्ध इ-रिक्शा चालक संघ आज चक्का जाम लगाया आरोप

संघ ने कहा, बेवजह परेशान करते हैं डीटीओ जब जहां मर्जी सवारी को उतार रिक्शा जब्त कर, काट देते हैं चालान पुराने खरीद के रिक्शा को भी रजिस्ट्रेशन का देते हैं दबाव सहरसा : इ-रिक्शा संघ शुक्रवार को शहर में चक्का जाम करेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते संघ […]

संघ ने कहा, बेवजह परेशान करते हैं डीटीओ

जब जहां मर्जी सवारी को उतार रिक्शा जब्त कर, काट देते हैं चालान
पुराने खरीद के रिक्शा को भी रजिस्ट्रेशन का देते हैं दबाव
सहरसा : इ-रिक्शा संघ शुक्रवार को शहर में चक्का जाम करेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते संघ ने कहा कि डीटीओ इ-रिक्शा चालकों को बेवजह परेशान कर रहे हैं. उनकी जब और जहां इच्छा होती है, वहीं रिक्शा को जब्त कर चार से पांच हजार रुपये का चालान काट देते हैं. जिससे इ-रिक्शा चालक हमेशा परेशान रहते हैं. चक्का जाम की सूचना सदर एसडीओ को देते संघ के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार भगत ने कहा है कि शहर में 180 रिक्शा साल 2014 का खरीदा हुआ है. पुराना रिक्शा होने के कारण उनके पास कोई कागजात भी नहीं है. फिर भी डीटीओ उसका रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव देते हैं.
जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरुवार को भी डीटीओ ने कलेक्ट्रेट के सामने सवारी लेकर जा रहे तीन इ-रिक्शा से पैसेंजर को उतार रिक्शा जब्त कर चलान काट दिया. निवेदन करने पर कार्यालय आकर बात करने को कहा. कार्यालय में दो घंटे से अधिक समय तक बैठे रहे. लेकिन वे नदारद रहे. संघ ने कहा कि वे गरीब हैं. इसीलिए रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहे हैं. लेकिन जानबूझ कर क्रूर नीति के तहत डीटीओ उन्हें परेशान कर रहे हैं. जिसके विरोध में संघ ने सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक शहर के सभी चौक-चौराहों पर चक्का जाम कर डीटीओ का विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >