सीएसपी संचालक से लूटे तीन लाख

बनमनखी : बनमनखी में सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक से तीन लाख रुपये लूट लिये. घटना सोमवार की सुबह 11 बजे दर्जीपट्टी के पास घटी. पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है. बताया जाता है कि धरहरा निवासी मंटू मेहता स्टेट बैंक की बनमनखी शाखा से रुपये निकालकर धरहरा स्थित अपने […]

बनमनखी : बनमनखी में सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक से तीन लाख रुपये लूट लिये. घटना सोमवार की सुबह 11 बजे दर्जीपट्टी के पास घटी. पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है. बताया जाता है कि धरहरा निवासी मंटू मेहता स्टेट बैंक की बनमनखी शाखा से रुपये निकालकर धरहरा स्थित अपने सीएसपी सेंटर जा रहा था. इसी बीच उसके बाइक

सीएसपी संचालक से…
का पीछा करते हुए एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने अचानक पीछे से सिर पर वार कर दिया. इससे मंटू बाइक सहित सड़क पर गिर गया. जब तक वह कुछ समझ पाते इतने में अपराधी रुपये से भरा बैग व मोटरसाइकिल की चाबी लूट कर हृदयनगर चौक की तरफ भाग गये. गौरतलब है कि बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी मंटू मेहता धरहरा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र विगत पांच वर्ष से चलाते आ रहे हैं. मंटू के भाई राहुल मेहता ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उनका भाई सोमवार को भी एसबीआइ से तीन लाख रुपया लेकर बाइक पर सवार होकर अपने केंद्र आ रहे थे.
इसी बीच अपराधियों ने हमला कर तीन लाख रुपये लूट लिए. उन्होंने बताया कि घटना के बाद इसकी सूचना बनमनखी थाने को दी. घटना के बाद से मंटू के धरहरा स्थित घर पर सन्नाटा पसर गया है. ग्राहक सेवा केंद्र पर राशि निकासी करने आये ग्राहक बैरंग लौट रहे हैं. थानाध्यक्ष केके दिवाकर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. साथ ही अपराधियों की पहचान करने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >