हवाई अड्डे के पश्चिमी भाग में 1121 फीट जमीन होगा अधिग्रहण

हवाई अड्डे के पश्चिमी भाग में 1121 फीट जमीन होगा अधिग्रहण

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की विशेष टीम 23 सितंबर तक फिर से करेगी सर्वे सरहसा . जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा से 19 सीटर प्लेन सेवा की तैयारी में तेजी आ रही है. इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक विशेष टीम 23 सितंबर तक सहरसा हवाई अड्डा का सर्वे करेगी. दरअसल ऑब्स्ट्रक्शन लिमिटेशन सर्वे को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तीन टीमों का गठन किया है. मिली जानकारी के अनुसार दूसरी टीम आठ से 15 सिंतबर के बीच वीरपुर व फिर 16 से 23 सितंबर के बीच सहरसा हवाई अड्डा का सर्वे करेगी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टीम में कौन-कौन या कितने सदस्य होंगे. इससे पूर्व बीते 24 मई को भी एयरपोर्ट अथॉरिटी की छह सदस्यीय टीम ने हवाई अड्डे का जायजा लिया था. तब यहां विमान सेवाओं से जुड़े तकनीकी बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की थी. टीम ने रन वे का सैंपल जुटाया था. कहा था कि अगर टीम ने 1200 मीटर के रन वे का विस्तार का सुझाव दिया था. साथ ही हवाई अड्डा के पूरब टेन कोर्ट के उपरी मंजिल को आवश्यकता पड़ने पर हटाने का भी प्रस्ताव दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त टीम ने हवाई अड्डा विस्तार के लिए प्रस्तावित जमीन का भी अवलोकन किया. 12 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण हवाई अड्डे से 19 सीटर विमान के लिए आवश्यक जमीन का अधिग्रहण हवाई अड्डे के समानांतर पश्चिम दिशा से की जायेगी. इसके लिए 67 खेसरा कु जमीन का अधिग्रहण होगा. जिला भू अर्जन पदाधिकारी अभिनव भास्कर ने कहा कि 12.08891 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. इसको लेकर विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. इस अधिग्रहण के लिए 147 करोड़ 76 लाख 56 हजार 180 रूपये की अधियाचना की गयी है. विभागीय निर्देश मिलते ही जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के पश्चिमी भाग के समानंतर 1121 फीट जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >