युवाओं का ब्रांड मतलब लिवाइस
सहरसा. शहर के डीबी रोड स्थित ऐटीन प्लस में इन दिनों युवाओं की काफी भीड़ देखी जा रही है. भीड़ की वजह भी है कि युवा कपड़ाें में लिवाइस को ही अपना ब्रांड मानते हैं और खरीदारी के बाद प्रभात खबर से उपहार पाने का अवसर, जिसे कोई छोड़ना पसंद नहीं कर रहा है.
स्टोर के संचालक विशाल बब्बू ने बताया कि पर्व त्योहार को देखते हुए लेटेस्ट डिजाइन व कलर का कलेक्शन उपलब्ध है. खासकर युवाओं के लिए एक से बढ़ कर एक कलर में जींस, शर्ट व टीशर्ट उपलब्ध है.
वहीं ठंड को देखते हुए पुलओवर जो कि युवाओं की पहली पसंद है. इसका विशाल रेंज उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि युवाओं की पसंद व क्रेज का पूरा ख्याल रखा गया है, ताकि उसे कहीं और जाने की जरूरत नहीं हो. उन्होंने कहा कि कंपनी की तरफ से मिलने वाली छूट व अन्य आकर्षक ऑफर भी मौजूद है. इसका लाभ खरीदारी के बाद ग्राहक बखूबी उठा रहे हैं.
