निबंध प्रतियोगिता में मिला था देश में पहला स्थान
सहरसा : बिहार की बेटी ने एक बार फिर पूरे भारत में नाम रोशन किया है. सहरसा की रहने वाली चंदकांता नैना को सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया है. स्वच्छता और साफ सफाई पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर सहरसा की इस बेटी को सम्मान दिया है. जिले के गम्हरिया गांव निवासी दयानंद यादव की बेटी चंदकांता नैना साधारण सी परिवार में जन्मी और पली बढ़ी और फिर ये सिद्ध कर दिखाया है कि गांव की बच्चियां भी उड़ान भर सकती है. उसकी इस कामयाबी पर लोगों ने बधाई दिया है.
