सिमरी बख्तियारपुर : जिले के अनुमंडल मुख्यालय के मेन रोड स्थित सुजीत इलेक्ट्रॉनिक्स शॉपिंग फेस्टिवल पर धूम मचा रहा है. इस प्रतिष्ठान में सैमसंग, डिश टीवी, कोकाकोला व पतंजलि कंपनी की सभी सामान थोक व खुदरा भाव में मिलते हैं. प्रोपराइटर सुजीत कुमार का कहना है कि हमारे प्रतिष्ठान में उपरोक्त चारों कंपनी के अलावा अन्य ब्रांडेड कंपनी की सैकड़ों आइटम हमेशा उपलब्ध रहते हैं.
मैं ग्राहकों की सुविधा पर ज्यादा ध्यान रखता हूं. सैमसंग के विभिन्न मोबाइल पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है. यहां एलजी, सोनी आदि के एलइडी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन आदि पर विशेष छूट है. 2390 रुपये में डिश टीवी की खरीद पर तीन माह तक मुफ्त कनेक्शन भी दिया जा रहा है.
