सहरसा : जिले के बिहरा थाना अंतर्गत सत्तर वार्ड नंबर दो निवासी महादलित समुदाय के लोगों द्वारा ढोल नहीं बजाने एवं मरे मवेशी नहीं फेंकने को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट किये जाने को लेकर अनुसूचित, जनजाति थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में कहा है कि कमजोर एवं दलित समाज से रहने के कारण गांव के दबंग व्यक्तियों द्वारा एक मत होकर नजायज मजमा बनाकर घर पहुंच सारेआम जाति सूचक गाली एवं मारपीट की गयी है. उन्होंने कहा कि दशहरा पूजा में ढोल नहीं बजाने एवं मरे मवेशियों को नहीं फेंकने को लेकर ऐसा किया गया है. आवेदिका सीता देवी ने बताया कि उनके पति मिथिलेश राम के साथ मारपीट की गयी.
महादलितों ने मारपीट व छेड़खानी का लगाया आरोप
सहरसा : जिले के बिहरा थाना अंतर्गत सत्तर वार्ड नंबर दो निवासी महादलित समुदाय के लोगों द्वारा ढोल नहीं बजाने एवं मरे मवेशी नहीं फेंकने को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट किये जाने को लेकर अनुसूचित, जनजाति थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में कहा है कि कमजोर एवं दलित समाज से रहने के […]

जब मैं बचाने गयी तो मेरे साथ भी छेड़खानी की गयी. उन्होंने कहा कि दबंगों द्वारा धमकाया जा रहा है. जिससे घर की बहू-बेटियों को बाहर निकलने में डर लग रहा है. आवेदन देने वालों में अरूण राम, शंभु राम, सुरेश राम, शशि राम, संजय राम, अमीर राम, गणेश राम, रंजू देवी, रेणु देवी, बुची देवी, दुखनी देवी सहित अन्य शामिल हैं.