छेड़छाड़ व मारपीट के अलग-अलग मामले दर्ज

महिषी : क्षेत्र के नहरवार पंचायत के बधौर बहियार में घास काटने के क्रम में स्थानीय ग्रामीण राजू मुखिया की पत्नी चांदनी देवी के साथ जबरन छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में तनाव है. पीड़िता चांदनी ने ग्रामीण उमेश सादा के पुत्र दिलीप सादा को नामजद बताते न्याय की गुहार लगायी है. चांदनी ने बताया […]

महिषी : क्षेत्र के नहरवार पंचायत के बधौर बहियार में घास काटने के क्रम में स्थानीय ग्रामीण राजू मुखिया की पत्नी चांदनी देवी के साथ जबरन छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में तनाव है. पीड़िता चांदनी ने ग्रामीण उमेश सादा के पुत्र दिलीप सादा को नामजद बताते न्याय की गुहार लगायी है. चांदनी ने बताया कि घास काटने वक्त आरोपित द्वारा जबरन पटक कर मुंह काला करने की कोशिश के विरोध में हल्ला मचाने व ग्रामीणों के दौड़ने पर आरोपित भाग खड़ा हुआ व उसकी आबरू बची.

भागने से पूर्व गले का चेन व कनबाली भी ले भागा व जान से मारने की भी धमकी दी. आरोपित के नक्सल से जुड़े होने की भी बात कही गयी है. इसके अतिरिक्त नहरवार गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बैजू मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी बैजू ने ग्रामीण उमेश मुखिया, दिनेश मुखिया, विषो मुखिया, संतोष मुखिया सहित अन्य पर मारपीट करने व 15 हजार नगद छीनने का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज कराते विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष हरेश्वर प्रसाद सिंह ने जानकारी देते बताया कि अनुसंधान जारी है. स्थल निरीक्षण व आरोप के सत्यापन के बाद कार्रवाई तय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >