सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र के तम्कुल्हा गांव स्थित नदी में बुधवार दोपहर मां के साथ स्नान करने गयी से बालिका की मौत डूबने हो गयी. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बरैठ पंचायत के तम्कुल्हा गांव निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी संध्या देवी जिउतिया पर्व को लेकर गांव के नदी में स्नान करने गयी थी.
उसके साथ 15 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी भी साथ गयी थी. स्नान करने के दौरान निशा का पैर फिसल कर गया और वो गहरे पानी मे जाने से डूब गयी. डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की मदद से निशा के शव को गहरे पानी से निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर सीओ रामअवतार यादव व स्थानीय थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गये. पंचायत के मुखिया बालेश्वर यादव ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढ़ांढ़स बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया.
