मुआवजे के िलए मांगता है घूस

सोनवर्षाराज : हरिखंड गांव निवासी मरहूम बिल्लो मियां की तलाकशुदा दिव्यांग पुत्री मुन्नी खातून की मौत पिछले 09 मई को मुंह अंधेरे शौच जाने के क्रम में पोखर में फिसल कर डूबने से हुई थी. घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस द्वारा बकायदा मृतक मुन्नी खातून का पोस्टमार्टम कराया गया. तत्कालीन राजस्व कर्मचारी सतीश यादव […]

सोनवर्षाराज : हरिखंड गांव निवासी मरहूम बिल्लो मियां की तलाकशुदा दिव्यांग पुत्री मुन्नी खातून की मौत पिछले 09 मई को मुंह अंधेरे शौच जाने के क्रम में पोखर में फिसल कर डूबने से हुई थी. घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस द्वारा बकायदा मृतक मुन्नी खातून का पोस्टमार्टम कराया गया. तत्कालीन राजस्व कर्मचारी सतीश यादव द्वारा जांच प्रतिवेदन भी समर्पित किया जा चुका है. इसके बावजूद आज तक मृतक महिला के परिजन को आपदा विभाग से मिलने वाला मुआवजा अंचल कार्यालय द्वारा नहीं मिल पाया है.

मृतक महिला के दो छोटे बच्चे तथा मजदूरी कर जीवन यापन करने वाली नानी अब भी आस लिए बैठी है कि सरकार के दिये पैसों से बच्चों की परवरिश की जा सके. इस बाबत अंचल कार्यालय दौड़ धूप करने वाले पंचायत के उपमुखिया मो उस्मान ने बताया कि मृतक महिला का फाइल डील करने वाले अंचल कर्मी मो अयुब द्वारा घूस के रूप में 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है. जो मृतक के परिजनों द्वारा देना संभव ही नहीं है. इस बाबत सीओ रामअवतार यादव का कहना है कि मृतक का रिकार्ड जिला भेजा गया है. कर्मी की वजह से भुगतान में विलंब हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >