14 बोतल विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

कहरा : शुक्रवार की देर शाम बनगांव थाना पुलिस गश्ती के दौरान बरियाही के पास बरियाही निवासी मंटू तांती को अवैध 14 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना अध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम गश्ती के दौरान बरियाही साफाबाद के समीप सामने से ही […]

कहरा : शुक्रवार की देर शाम बनगांव थाना पुलिस गश्ती के दौरान बरियाही के पास बरियाही निवासी मंटू तांती को अवैध 14 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थाना अध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम गश्ती के दौरान बरियाही साफाबाद के समीप सामने से ही बाइक से आ रहे मंटू तांती पुलिस गाड़ी देख बाइक छोड़ बाइक में टंगे झोला ले भागने लगा.

संदिग्ध समझ पुलिस द्वारा दौड़ कर पकड़ने पर झोला में से 180 एमएल की आठ बोतल और 375 एमएल की छह रॉयल स्टेग विदेशी शराब पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >