पुलिस हिरासत में युवक को बेरहमी से पीटा, पटना रेफर

सहरसा : पुलिस हिरासत में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी. घायल युवक सदर अस्पताल में मौत से जूझ रहा है. परिजनों का अारोप है कि पुलिस मामले के उद्भेन व जबरन मामले में संलिप्तता स्वीकार कराने के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है. वहीं पुलिस प्रशासन ने आरोप को […]

सहरसा : पुलिस हिरासत में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गयी. घायल युवक सदर अस्पताल में मौत से जूझ रहा है. परिजनों का अारोप है कि पुलिस मामले के उद्भेन व जबरन मामले में संलिप्तता स्वीकार कराने के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है. वहीं पुलिस प्रशासन ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. हालांकि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है.

सदर थाना पुलिस एक अपहरण के मामले में पंचवटी चौक निवासी लालू कुमार यादव को पूछताछ के लिए थाना लायी. गुरुवार की रात उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की गयी कि वह सदर अस्पताल में मौत से जूझ रहा है. जख्मी ने बताया कि एक अपहरण के मामले में उसे व उसके दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. वह बीते 30 अगस्त को सदर थाना गया, जहां उसे हाजत में बंद कर दिया गया. गुरुवार की रात सदर थाना में उसकी पिटाई की गयी.
जख्मी ने बताया कि बेरहमी से उसे तब तक पीटा गया, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से पटना रेफर कर िदया. शुक्रवार की सुबह मामले की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गये. अस्पताल पहुंच पुलिस के प्रति आक्रोश का इजहार करते कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है.
आरोप बेबुनियाद है. पूछताछ के दौरान अचानक वह बेहोश हो गया था. अस्पताल भेजा गया, जहां ब्लड प्रेशर लो होने की बात कही गयी. युवक पूरी तरह स्वस्थ है.
भाई भरत कुमार, सदर थानाध्यक्ष
मामले की जानकारी नहीं है. यदि मामला सही है, तो यह असंवैधानिक है. मामला संज्ञान में आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
-प्रभाकर तिवारी, सदर एसडीपीओ
आरोप गलत है. गुरुवार को उसका भाई खाना लेकर गया था, जिसे उसने खाने से इंकार कर दिया था. रात में वह गश खाकर गिर गया. इसके बाद उसे अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां तक जख्म का सवाल है, वह बिटाडिन लगाने से भी लाल नजर आता है. डॉक्टर की इंज्युरी रिपोर्ट देखी जायेगी.
-अश्विनी कुमार, पुलिस अधीक्षक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >