परिसदन में दिन भर कागजात खंगालती रही सीबीआइ सृजन घोटाला

सहरसा : सृजन घोटाले जांच के लिए आयी सीबीआई टीम मंगलवार को दिन भर परिसदन में ही फाइलों की जांच में लगी रही. इधर बैंक अॉफ बड़ौदा में अधिकारी जांच के लिए सीबीआइ टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन जांच टीम बैंक खंगालने नहीं पहुंची. इस बाबत पूछे जाने पर बैंक ऑफ […]

सहरसा : सृजन घोटाले जांच के लिए आयी सीबीआई टीम मंगलवार को दिन भर परिसदन में ही फाइलों की जांच में लगी रही. इधर बैंक अॉफ बड़ौदा में अधिकारी जांच के लिए सीबीआइ टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन जांच टीम बैंक खंगालने नहीं पहुंची. इस बाबत पूछे जाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक रजनीश दास ने बताया कि एसआईटी की टीम सारे कागजात जांच करने के लिए ले गयी. ऐसे में सीबीआई टीम भी आकर यही कार्य करती.

उन्होंने कहा कि सृजन घोटाले में बैंक अॉफ बड़ौदा सहरसा की शाखा से किसी तरह की हेराफेरी नहीं की गयी है. पूर्व में आयी सभी जांच टीम को उन्होंने सभी कागजात उपलब्ध करा दिये हैं. मालूम हो कि सीबीआई की टीम शनिवार की देर रात्रि सृजन घोटाले जांच के लिए यहां पहुंची है व रविवार से ही घोटाले की जांच को लेकर विभिन्न जगहों पर पहुंच जांच के लिए कागजात लिये हैं. इसी क्रम में सोमवार को दो सदस्य जांच टीम विशेष भू-अर्जन कार्यालय पहुंची. जहां अधिकारियों से घोटाले से संबंधित विभिन्न कागजात की मांग करते हुए पहुचाने के लिये कहा. अधिकारी ने सारे कागजात उपलब्ध करा दिये. जांच टीम मंगलवार को दिन भर परिसदन में बैठ कर जांच करती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >