अनियंत्रित कार ने दुकान में मारी ठोकर, दो जख्मी

सहरसा : सहरसा बनगांव मुख्य मार्ग के मसोमात पोखर के समीप अनियंत्रित हुंडई कंपनी की इओन कार ने नाश्ते की दुकान में ठोकर मार दी. इसमें ठेला पर दुकान चलाने वाले लोचन मंडल व उसका पुत्र संतोष मंडल बुरी तरह जख़्मी हो गया. सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी नागेंद्र राम, सदर थाना के एसआई धनविहारी […]

सहरसा : सहरसा बनगांव मुख्य मार्ग के मसोमात पोखर के समीप अनियंत्रित हुंडई कंपनी की इओन कार ने नाश्ते की दुकान में ठोकर मार दी. इसमें ठेला पर दुकान चलाने वाले लोचन मंडल व उसका पुत्र संतोष मंडल बुरी तरह जख़्मी हो गया. सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी नागेंद्र राम, सदर थाना के एसआई धनविहारी मिश्र सदल बल घटनास्थल पहुंच बलवाहाट निवासी कार मालिक चंदन कुमार को हिरासत में लेकर थाना ले गये. उसने पुलिस को बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ बीसीए की परीक्षा देकर मधेपुरा से आ रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >