सिमरी : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बलवाहाट ओपी के बघवा पंचायत के मंझवा गांव के वार्ड नंबर एक में शुक्रवार की सुबह करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक बच्ची के पिता सुनील राय ने बताया कि मेरी पुत्री शिवानी कुमारी (12) शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे के गांव से खेत जा रहा थी कि बिजली का तार टूट कर शरीर पर गिर गया.
तार के टूट कर गिरने से अफरातफरी मच गयी. वही घटना के बाद हो – हल्ला होने पर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे उसकी मृत्यु हो चुकी थी. वहीं बच्ची की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो है. इस संबंध में बलवाहाट ओपी में लिखित आवेदन दिया गया है.
