जलजमाव दूर करने का काम शुरू

कम होगी दुश्वारी. डीएम ने कार्यपालक अभियंताओं को सौंपी जिम्मेवारी थोड़ी सी बारिश में जलजमाव शहर की स्थायी समस्या बन गयी है. अब इसके निदान की पहल भी शुरू की गयी है. डीएम ने कार्यपालक अभियंताअों की इसकी जिम्मेदारी दी है. सहरसा : शहरी क्षेत्र में जलजमाव दूर करने को लेकर जिला प्रशासन अभी से […]

कम होगी दुश्वारी. डीएम ने कार्यपालक अभियंताओं को सौंपी जिम्मेवारी

थोड़ी सी बारिश में जलजमाव शहर की स्थायी समस्या बन गयी है. अब इसके निदान की पहल भी शुरू की गयी है. डीएम ने कार्यपालक अभियंताअों की इसकी जिम्मेदारी दी है.
सहरसा : शहरी क्षेत्र में जलजमाव दूर करने को लेकर जिला प्रशासन अभी से ही तैयारी में जुट गयी है. जलजमाव वाले क्षेत्र में कच्चे नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जबकि बुडको द्वारा 64 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्य नाला निर्माण कार्य पर ग्रहण लगता दिख रहा है. थोड़ी-सी बारिश के बाद ही शहर के अधिकांश वार्ड जलमग्न हो रहे हैं. बारिश के मौसम से पूर्व ही हल्की बारिश से शहर की स्थिति खतरनाक बनते देख डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने सोमवार को शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर जल निकासी के लिए योजना बनायी. जिस पर मंगलवार को कार्य प्रारंभ किया गया है.
सदर एसडीओ सौरभ जोड़वाल ने बताया कि जिलाधिकारी श्री गुंजियाल ने जल निकासी के विभिन्न प्वाइंटों पर अलग-अलग कार्यपालक अभियंता को अगले तीन माह के लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि इसके लिए मंगलवार को कार्यपालक अभियंताओं की बैठक कर विस्तृत दिशा निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि रात्रि में पुन: डीएम श्री गुंजियाल शहरी क्षेत्र का सर्वेक्षण करेंगे. उन्होंने बताया कि रविवार को हुई बारिश से हुई जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही जल निकासी के लिए कच्चे नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >