पहले दोस्ती फिर प्यार, प्रेमी अब युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा 10 लाख रुपए और कार…

Rohtas: बिहार के रोहतास में एक युवक अपनी प्रेमिका से 10 लाख रुपये और कार की फिरौती मांग रहा है. युवती ने बताया कि वह आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है. रोहतास साइबर पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची युवती का कहना है कि दोनों की दोस्ती 2 साल पहले हुई थी.

Rohtas: बिहार के रोहतास में एक युवक अपनी प्रेमिका से 10 लाख रुपये और कार की फिरौती मांग रहा है. युवती ने बताया कि वह आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है. रोहतास साइबर पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची युवती का कहना है कि दोनों की दोस्ती 2 साल पहले हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध भी बनाए. उसी दौरान उसने अश्लील तस्वीरें भी खींची.

रोहतास साइबर पुलिस के पास शनिवार को एक युवती ने पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धी थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि युवक मेरे से 10 लाख रुपए और कार की मांग करता है. बोलता है अगर नहीं दी तो तुम्हारी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा.

युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल पहले युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई थी. फिर उसने शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध भी बनाया. उसी समय उसने अश्लील फोटो भी खींची थी. अब वही फोटो वायरल करने की धमकी देकर दस लाख रुपये और कार की मांग कर रहा है.

युवती ने पुलिस को सुनाई आपबीती

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने प्यार का झांसा देकर कार और जमीन खरीदने का प्रलोभन देकर नोखा बुलाया. वहां उसका मोबाइल ले लिया और उसके घर कुछ दिन बाद कुरियर से नया मोबाइल भेजा, जिसमें सासाराम के एक रेस्टोरेंट के अलावा तीन अन्य नंबर पहले से सेव थे.

हाल में युवती से पूर्व में लिए उसके मोबाइल पर फेक आइडी बनाकर अश्लील बातें करने लगा. साथ हीं सासाराम के एक होटल में 13 अप्रैल को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और उसका अश्लील फोटो वायरल कर दस लाख रुपये व एक कार की मांग करने लगा.

इनकार करने पर गांव के युवकों को भेजी अश्लील तस्वीरें

रकम देने से इनकार करने पर युवती को बदनाम करने के लिए उसी के ही मोबाइल से उसके गांव के कुछ युवकों और परिवार वाले को अश्लील फोटो भेज दिया. युवती ने बताया कि वह अपने को पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव का निवासी नसीम आलम बताता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >