रोहतास जिले के डीएम धर्मेन्द्र कुमार की चर्चा एक बार फिर चारों हो रही है. वे ज्यादातर अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. रोहतास के डीएम ने बुधवार को अचानक निरीक्षण करने के लिए राजपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यायल पहुंच गये. इसके बाद वे MDM के खाने की गुणवत्ता की जांच करने के लिए बच्चों के साथ लाइन बैठकर खिचड़ी-चोखा का स्वाद चखे. डीएम ने इस दौरान प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे है.
बच्चों ने डीएम के साथ खाया खिचड़ी-चोखा
बच्चों ने डीएम के साथ बैठकर जब खाना खा रहे थे, उस समय इनके चेहरे पर गजब का उत्साह दिख रहा था. डीएम ने निरीक्षण के दौरान कहा कि वो बच्चों के साथ एमडीएम का भोजन ग्रहण करेंगे. इसके बाद स्कूल के बरामदे में दरी बिछाई गई. फिर बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया. जब तक बच्चे खाना खाते रहे, तब तक डीएम भी कतार में बैठकर खाना खाते रहे. डीएम को साथ देखकर बच्चे भी काफी उत्साहित हो गए. एमडीएम के खाने की गुणवत्ता डीएम को ठीक लगा. लेकिन, शिक्षकों की सांसें थमी रही.
Also Read: सीवान में ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, मरीज को रेफर किया गया एम्स पटना, दहशत में लोग
डीएम ने बच्चों को भी पढ़ाया
रोहतास जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार राजकीय मध्य विद्यालय में शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए. भोजन करने के बाद बच्चों को पढ़ाया भी. बच्चों से सवाल-जवाब भी किया. इस दौरान स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था देखकर डीएम असंतुष्ट दिखे. इससे पहले भी डीएम का एक वीडियो वायरल हो गया था. नल-जल योजना के निरीक्षण के दौरान रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार पानी की टंकी पर चढ़ गए थे. उस समय भी लोगों ने डीएम की काफी तारीफ की थी. इस दौरान प्रत्येक सप्ताह जिले के एक गांव में डीएम का जनता दरबार हो रहा है.
