Bihar News: रोहतास में महिला की पीट-पीटकर हत्या, नाली में पानी बहाने को लेकर हुआ था विवाद

Bihar News: रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र में नाली और गली के विवाद में विपक्षियों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. मृतका की पहचान अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के बिगहा निवासी कमलेश सिंह की 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है.

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र में नाली और गली के विवाद में विपक्षियों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. मृतका की पहचान अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के बिगहा निवासी कमलेश सिंह की 45 वर्षीय पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने पर अकोढ़ी गोला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस घटना के बाद दोनों पक्षों में काफी आक्रोश है. जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस विवाद को लेकर थाना में दोनों पक्षों ने कई बार गुहार लगाया. लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की. जिस कारण से दोनों पक्षों में खूब लाठी, डंडे और रॉड चले जिसमें महिला की मौत हो गई. मृतका के पति कमलेश सिंह ने बताया कि उसके गोतिया के लोगों ने ही लाठी, डंडा और रॉड से पीट-पीटकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी.

Also Read: जमीन सर्वे के बीच आरा में मिला महिला अमीन का शव, न्यू ईयर की सुबह पिता से की थी बात

बाइक और साइकिल के टक्कर में दो की मौत

रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के मधुकुपिया में बाइक तथा साइकिल के टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पंडुका निवासी 18 वर्षीय विलास पासवान तथा साइकिल सवार 55 वर्षीय मधुकुपिया निवासी सुरेश साह के रूप में की गई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रोहतास जिले के चुटिया थाना अंतर्गत मधुकुपिया के पास बाइक तथा साइकिल में टक्कर होने से दोनों की मौत हो गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >