रोहतास में गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लॉ छात्रा की संदिग्ध मौत, कैंपस में हड़कंप

Bihar News: रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लॉ की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है, जबकि परिजनों और साथियों से पूछताछ की जा रही है.

Bihar News: रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी में एक लॉ छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. छात्रा का शव विश्वविद्यालय के हॉस्टल में मिला. घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हॉस्टल में मिली छात्रा की लाश

जानकारी के अनुसार लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा हॉस्टल में रहती थी. गुरुवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई. जब इस घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन और अन्य छात्रों को मिली तो पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू की.

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया. टीम ने हॉस्टल के कमरे और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की. घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी जुटाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच की जा रही है.

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने छात्रा के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है. परिजन भी विश्वविद्यालय परिसर पहुंच चुके हैं. पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर उनका बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही छात्रा के दोस्तों और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है.

तकनीकी जांच भी जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में तकनीकी जांच भी की जा रही है. छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा सकती है. इसके जरिए मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि छात्रा की मौत कैसे हुई.

मीडिया की एंट्री पर रोक

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन का कहना है कि जांच प्रक्रिया को प्रभावित होने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों के बाद ही छात्रा की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी.

Also Read: बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार के इस जिले में घर-घर चल रहा वसूली अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >