रोहतास में बिजली के खंभे से बांधी गई महिला, अवैध संबंध के शक पर ससुराल वालों ने पीटा

बिहार के रोहतास में एक महिला को उसके पति एवं गाँव ने लोगों ने मिलकर महिला को बिजली के खंभे से बांधकर उसकी बेदर्दी से पिटाई कर दी. महिला के पति को शक था की महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध था.

बिहार के रोहतास जिले चेनारी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. जहां एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया है. इस घटना में एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उसके पति को शक था की महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है. घटना के सिलसिले में पुलिस ने पीड़ित महिला के पति और ससुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

पहले की गई थी काउंसलिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति दीपक राम ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया था और उनसे मामले में हस्तक्षेप करने को कहा था. इसके बाद, पुलिस अधिकारियों ने दंपति को थाने बुलाया था, जहां स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने उन दोनों की काउंसलिंग की थी. काउंसलिंग के बाद दंपति को उनके घर वापस भेज दिया गया. महिला के तीन बच्चे भी हैं.

खंभे में बांधकर पीटा गया 

हालांकि, उनके गांव सिंहपुर पहुंचने के बाद पीड़िता के पति और ससुराल वालों को शक था कि महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ शारीरिक संबंध हैं. ऐसे में महिला के पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उस महिला को सजा दे दी और उसे बिजली के खंभे में बांधकर पीट दिया. चेनारी के एसएचओ निर्मल कुमार ने कहा घटना की सूचना प्राप्त होते ही हमने वहां जाकर पीड़ित को छुड़ाया.

Also Read: Petrol Diesel Price In Bihar: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर में तेल का भाव
5 लोग गिरफ्तार 

पुलिस द्वारा बताया गया की पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच महिला को बचा लिया था. साथ ही हमने इस सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पीड़िता फिलहाल चेनारी के कॉमन हेल्थ सेंटर में भर्ती है. आरोपियों की पहचान पीड़िता के पति दीपक राम, शिव पूजन राम उर्फ चिरकुट राम, केदार राम, धीरेंद्र राम और नरेंद्र राम के रूप में हुई है. साथ ही पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >