रोहतास में एयरफोर्स जवान के घर में घुसकर मारपीट, तीन आरोपित ग्रामीणों के हत्थे चढ़े

जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के बारून गांव में शनिवार को दुस्साहसी अपराधियों ने एयरफोर्स के जवान के घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

Rohtas News: (सूर्यपुरा प्रखंड से मनोज कुमार सिंह) जिले के सूर्यपुरा थाना इलाके के बारून गांव में शनिवार को दुस्साहसी अपराधियों ने एयरफोर्स के जवान के घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.

क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि दूसरे गांव से आए अपराधियों ने घर में घुसकर अचानक हमला कर दिया और मारपीट कर फरार होने लगे. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे तीन अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

एयरफोर्स जवान के साथ मारपीट

घटना की सूचना मिलते ही सूर्यपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घायल जवान का इलाज कराया जा रहा है. पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों के इस दुस्साहसिक वारदात से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

Also Read: Aurangabad News: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की हालत नाजुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >