एकतरफा प्यार में इंदौर से रोहतास पहुंचा युवक, लड़की के गांव में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

love Story: रोहतास के डालमियानगर में एकतरफा प्रेम में युवक इंदौर से युवती के गांव पहुंचा. दोनों एक ही बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था. इससी दौरान को की मुलाकात हुई थी. जिसके बाद युवक लड़की को परेशान करें लगा. स्थिति से परेशान होकर युवती अपने गांव वापस आ गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा. जांच के दौरान प्रेमी के पास से चाकू और ज्वलनशील पदार्थ बरामद.

Love Story: रोहतास जिले के डालमियानगर स्थित मकराईन गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक एकतरफा प्रेम में मध्य प्रदेश के इंदौर से यहां पहुंच गया और लड़की को लगातार परेशान करने लगा.

आरोपी की पहचान और पृष्ठभूमि

आरोपी की पहचान 28 वर्षीय प्रशांत कुमार जैन के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का निवासी है. बताया जा रहा है कि वह इंदौर के एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था. जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई थी. यहीं से उसका एकतरफा प्रेम शुरू हुआ.

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

युवती और उसके परिजनों ने पहले ही इंदौर के वन गंगा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. जिसमें वह जेल भी जा चुका था. इसके बावजूद उसने पीछा नहीं छोड़ा.

चार बार गांव पहुंच चुका था आरोपी

स्थिति से परेशान होकर युवती और उसका का परिवार दिसंबर में इंदौर छोड़कर अपने गांव मकराईन आ गया. लेकिन आरोपी युवक जनवरी से अब तक चार बार गांव आ चुका है. जहां युवती को लगातार परेशान करने की कोशिश करता. हर बार ग्रामीणों के विरोध के कारण उसका प्रयास विफल रहा.

आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश

हजारों बार कोशिश के बाद फिर से प्रेमी प्रशांत युवती के गांव पहुंच गया. जहां ग्रामीणों ने उससे गांव से भेजने की कोशिश की. इसके बावजूद प्रशांत युवती को परेशान करता रहा. अपने पास से उसने मौजूद ज्वलनशील पदार्थ निलकी और उससे पी लिया. साथ ही युवती के घर के पास बिजली के पोल पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश करने लगा.

पुलिस ने बचाया, अस्पताल में कराया इलाज

युवक से परेशान ग्रामीणों ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से युवक को पोल से नीचे उतारा गया. बताया जा रहा है कि नीचे उतरते ही प्रशांत बेहोश हो गया. उसे तुरंत सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ घोषित किया.

आपत्तिजनक सामान बरामद

प्रशांत को पोल से नीचे उतारते ही पुलिस ने पूरे अमले की जांच शुरू की। जांच मे आरोपी के पास से महिला के कपड़े, दर्जनों ब्लेड,एक चाकू, डीजल से भरा डब्बा और प्रेम पत्र बरामद किया.

मामला दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल

प्रेमी से परेशान होकर लड़की पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की. लड़की और उसके परिवार के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिसके बाद पूरे गांव और लड़की को राहत मिली है.

यह घटना एकतरफा प्रेम के खतरनाक रूप को दिखाती है. जहां पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर बड़ी घटना को टाल दिया.

रोहतास से सच्चिदानंद दीपू की रिपोर्ट

Also Read: हाजीपुर में दर्दनाक हादसा: खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगाने से मौत, फसल बचाने का तरीका बना काल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >