बिहार के दो होनहारों ने पहले ही प्रयास में BPSC परीक्षा में लहराया परचम, बने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी

Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रखंड उद्यान पदाधिकारी परीक्षा में रोहतास के मानतेश कुमार और नेहा कुमारी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर अपने जिले और संस्थान का नाम रोशन किया है. पढ़िए उनकी सफलता की कहानी...

Success Story: सफलता किसी एक दिन की मेहनत का नतीजा नहीं होती. बल्कि यह लगातार की गई मेहनत और संघर्ष का परिणाम होती है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रखंड उद्यान पदाधिकारी परीक्षा में रोहतास के मानतेश कुमार और नेहा कुमारी ने यह साबित कर दिखाया है. उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर अपने परिवार, संस्थान और पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

संस्थान से मिली मजबूत नींव

गौतम बुद्ध नालंदा स्टेट यूनिवर्सिटी (NIAS) के तहत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के पहले बैच के छात्र मानतेश और नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है. संस्थान के निदेशक प्रो. एच. के. सिंह ने भी इस सफलता के लिए छात्रों की लगन और कड़ी मेहनत को जिम्मेदार बताया.

परिवार और शिक्षकों की अहम भूमिका

इस सफलता के पीछे मानतेश और नेहा के परिवार का भी अहम योगदान रहा. उनके माता-पिता ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और शिक्षा को प्राथमिकता दी. वहीं, शिक्षकों ने भी सही मार्गदर्शन देकर उनके सपनों को साकार करने में मदद की.

सफलता से परिवार में खुशी का माहौल

मानतेश और नेहा की इस उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी और गर्व का माहौल है. संस्थान के प्रतिकुलपति प्रो. जगदीश सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार और प्रो. डी. आर. सिंह, एडमिशन इंचार्ज डॉ. संदीप कुमार मौर्य और प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. ए. के. सिंह ने भी दोनों छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप

प्रेरणा बनी इनकी कहानी

मानतेश और नेहा की सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है. जो मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं. यह कहानी हमें सिखाती है कि अगर सही दिशा में प्रयास किया जाए और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जाए, तो कोई भी सफलता असंभव नहीं है. अब जब मानतेश और नेहा अपने करियर के इस महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुंच चुके हैं, तो उनका अगला लक्ष्य अपने ज्ञान और अनुभव से बिहार के कृषि और उद्यान विभाग में सकारात्मक योगदान देना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >