रोहतास में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत, छह की स्थिति गंभीर

Accident News: बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा हुआ है. महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Accident News: बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा हुआ है. महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर हुआ. जब तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई.

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना जिले की 45 वर्षीय लक्ष्मी चक्रवर्ती और 42 वर्षीय जीतू दास की मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि घायल हुए अन्य छह यात्री भी पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना के ही रहने वाले हैं.

Also Read: बिहार के इस CISF जवान को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, गोली लगने के बाद भी दो आतंकियों को किया था ढेर

कैसे हुआ हादसा?

शिवसागर थाना प्रभारी के अनुसार, बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें चालक भी शामिल था. वाहन की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >