छठ पूजा : एक ओर अक्षरधाम, तो दूसरी ओर करेंगे राम मंदिर का दर्शन, इसे जिले में दिखेगा भव्य नजारा

Chhath puja: छठ पूजा के विभिन्न पूजा समितियां तैयारी में जुट गयी हैं. छठव्रतियों के लिए दातुन, दूध व चाय के साथ स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था की जा रही है.

Chhath Puja: जहां एक ओर छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने छठ घाट की स्थिति जानने के लिए निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया है. वहीं, छठ पूजा के विभिन्न पूजा समितियां तैयारी में जुट गयी हैं. रोहतास जिले के डेहरी नगर में छठ घाटों पर जाने वाले रास्ते में बांस-बल्ली से बनने वाले गेट का कार्य सोमवार की देर शाम मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ के साथ शुरू किया गया. मंगलवार से कारीगरों ने कार्य शुरू कर दिया है. थाना चौक पर श्रद्धालु एक ओर अक्षरधाम मंदिर, तो दूसरी ओर अयोध्या के राम मंदिर का दर्शन करेंगे. शिवम पूजा समिति शिवगंज ने नगर भवन के समीप से सोन नदी में छठ घाट पर जाने वाले रास्ते के लिए लाखों रुपये की लागत से बनने वाले गेट के निर्माण को लेकर पूजा की. इस पूजा समिति द्वारा मुख्य गेट से लाइट से सजावट की जाती है.

छठव्रतियों के लिए व्यवस्था

छठव्रतियों के लिए दातुन, दूध व चाय के साथ स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था रहती है. इस समिति में अध्यक्ष राज चौधरी सहित 250 सदस्यों की टीम है. इसमें इस गेट का निर्माण वैशाली टेंट के माध्यम से बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है. इसे अयोध्या के राम मंदिर का लुक दिया गया है. इसकी ऊंचाई 85 फीट, चौड़ाई 48 फीट है. 2017 से गेट का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही नाव का पुल बनाया जाता है.

व्रतियों के लिए नींबू-पानी की भी व्यवस्था

नयी रोशनी नवयुवक क्लब छठ पूजा समिति द्वारा थाना चौक के समीप गेट निर्माण का कार्य लगभग 50 वर्षो से किया जाता है. समिति के द्वारा छठ व्रतियो के लिए दातुन, दूध, चाय, नींबू-पानी, चीनी, अगरबत्ती, फल सामग्री की व्यवस्था की जाती है. थाना चौक से अनुमंडल गेट तक लाइट साउंड आदि की व्यवस्था की जाती है. इस समिति द्वारा बनाये जा रहे गेट की आकृति अक्षरधाम मंदिर की रहेगी. इसकी ऊंचाई 65 से 70 फीट, चौड़ाई 60 फुट है. अध्यक्ष नरेंद्र बलूजा सहित 45 सदस्य हैं.

1962 से बनाया जाता है गेट

थाना चौक पर नेहरू मेमोरियल क्लब बालगोविंद बिगहा छठ पूजा समिति द्वारा 1962 से छठ पूजा के अवसर पर गेट का निर्माण अलग-अलग आकृति का लुक देकर किया जाता है. इसे रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है. इस समिति द्वारा थाना चौक से बाल गोविंद बिगहा से होते हुए सोन नदी घाट तक जाने वाले रास्ते में लाइट फूल आदि की सजावट की जाती है. समिति में लगभग अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ रंजन, उपाध्यक्ष रंजन यादव के अलावा 30 सदस्य हैं. 48 फीट चौड़े, 70 फीट ऊंचे गेट का निर्माण किया जा रहा है. गेट का निर्माण कारीगर मुक्सेद अंसारी उर्फ लंबू, शमीम अंसारी द्वारा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Patna: तेजस्वी यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, निर्वाचन आयुक्त से मिले JDU नेता

क्या बिहार में दिवाली से लेकर छठ तक बंद रहेंगे स्कूल! छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >