स्थायी समिति गठन को लेकर रोहतास में राजनीतिक हलचल तेज, पहली बार मतदान से होगा चुनाव

Bihar News:रोहतास नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का गठन 30 मई को डेहरी स्थित सम्राट अशोक हॉल (डीएवी कैंपस) में किया जाएगा. तीन सदस्यों के चयन के लिए पहली बार मतदान प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

Bihar News: (रजी अहमद खान) रोहतास नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का गठन आगामी 30 मई को डेहरी स्थित सम्राट अशोक हॉल (डीएवी कैंपस) में किया जाएगा. इस समिति में कुल तीन सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है. नगर पंचायत में कुल 13 वार्ड पार्षद हैं, जिनमें से इस चुनाव में लगभग सात उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है. इससे मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है.

संभावित उम्मीदवारों के नामों की चर्चा

नगर में संभावित उम्मीदवारों के रूप में वार्ड संख्या 5 से गुलाम सरवर अंसारी, वार्ड 11 से मुरारी तिवारी, वार्ड 2 से तरन्नुम खातून, वार्ड 7 से शांति देवी, वार्ड 8 से अमन गुप्ता, वार्ड 6 से अजमत अली तथा वार्ड 12 से आकिब खान के नाम चर्चा में हैं. पूर्व में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अमन गुप्ता, अजमत अली और सुनीता देवी मनोनीत थे, लेकिन इस बार समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं.

पहली बार मतदान से होगा चुनाव

इस बार सशक्त स्थायी समिति का चुनाव पहली बार मतदान प्रक्रिया के माध्यम से कराया जा रहा है. सभी वार्ड पार्षदों को 30 मई को अपने प्रमाण पत्र के साथ सम्राट अशोक हॉल, डेहरी में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक सभी सदस्यों को हॉल में मौजूद रहना होगा.

तीन सीटों के लिए होगा मतदान

जानकारी के अनुसार, तीन सदस्यों के चयन के लिए प्रत्येक मतदाता अपने मत का तीन बार उपयोग कर सकेगा. इस चुनाव को लेकर वार्ड पार्षदों में गहमागहमी बढ़ गई है और विभिन्न गुटों में रणनीति तैयार की जा रही है.

राजनीतिक सरगर्मी तेज

चुनाव को लेकर पार्षदों में खलबली और जुगलबंदी तेज हो गई है. सभी अपने-अपने समर्थक समूह को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. अब देखना होगा कि 30 मई को होने वाले इस चुनाव में सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों पर कौन सफल होता है.

Also Read:मौत को दावत देता टूटा स्लैब, चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे किनारे खुला पड़ा है खतरनाक नाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: raginisharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >