सोन नदी का बढ़ा जलस्तर, रोहतास में पानी के बीच टापू पर फंसे थे बिहार-झारखंड के 40 लोग, एसडीआरएफ की टीम बचाई जान

Bihar Flood News: रोहतास के सासाराम से एक खबर आ रही है जहां सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. जिसकी वजह से पशुओं के लिए चारा लाने गए बिहार और झारखंड के करीब 40 लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए. एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर इनलोगों को बचाया गया है.

Bihar Flood News: बिहार के आसपास के राज्यों में लगातार हो रही बारिश से सभी नदियों का जलस्तर उफान पर है. ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इसी क्रम में रोहतास के सासाराम से एक खबर आ रही है जहां सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. जिसकी वजह से पशुओं के लिए चारा लाने गए बिहार और झारखंड के करीब 40 लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए. एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर इनलोगों को बचाया गया है.

बता दें कि रोहतास के चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले 15 से अधिक पशुपालक सोन नदी के बीच में स्थित ऊंचे स्थान टीले पर फंस गए थे. जिनलोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाई गई है. झारखंड के गढ़वा जिले के केतार  के लोहरगाढ़ा के पास ज्यादातर लोग अभी भी फंसे हुए थे. जिसमें बिहार के रोहतास जिला के चुटिया के अलावा झारखंड के गढ़वा के केतार के भी कुछ लोग बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पटना में पंजाब नेशनल बैंक से करीब बीस लाख की लूट, नकाब में थे अपराधी, पुलिस जांच में जुटी…

सभी फंसे लोगों को रोहतास की ओर से निकाला जा रहा है

जानकारी के मुताबिक करीब 40 लोग फंसे थे. जिसमें से लगभग सभी लोगों को रोहतास की ओर निकालने की प्रयास जारी है. अभी भी तीन या चार लोगों की फंसे होने की सूचना है. कहा जा रहा है कि वहां पर कई मवेशी भी फंसे हुए हैं. लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के बाद मवेशियों को भी निकालने की कोशिश की जाएगी.

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मवेशी को चारा देने एवं थोड़ा बहुत खेती करने के लिए हमलोग सोन नदी के बीच के टीले पर जाते हैं. लेकिन अचानक सोन नदी में बाढ़ आने के कारण यह दिक्कत हुई है.

दुश्मनों पर गरजे बेंजामिन नेतन्याहू, कहा- हर हमले का देंगे मुंहतोड़ जवाब 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >