बिहार में बेकाबू कार ने ली डॉक्टर की जान, बाइक को 100 मीटर तक घसीटती ले गई मौत की रफ्तार

Accident News: बिहार के रोहतास जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक डॉक्टर की जान चली गई. डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के GT रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार डॉक्टर को टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

Accident News: बिहार के रोहतास जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया. डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के GT रोड पर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 55 वर्षीय डॉक्टर रविंद्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि कार बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई.

डिस्पेंसरी जा रहे थे डॉक्टर, ओवरटेक बना जानलेवा

मृतक रविंद्र सिंह कौवाखोच गांव के रहने वाले थे और गांव में ही निजी डिस्पेंसरी चलाते थे. रोज की तरह रविवार सुबह वे दवा लेने के लिए डेहरी जा रहे थे. GT रोड पर कोल डिपो के पास एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के दौरान उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी. बाइक को टक्कर लगते ही कार उसे घसीटती हुई डिवाइडर से जा टकराई.

हेलमेट भी नहीं बचा सका जान

हादसे के वक्त डॉक्टर ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन कार की रफ्तार और टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि हेलमेट भी उन्हें नहीं बचा सका. घटनास्थल पर स्थानीय लोग जुटे, लेकिन जब तक डॉक्टर को अस्पताल ले जाया जाता, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

कार छोड़ फरार हुआ चालक

हादसे के तुरंत बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से बनकर तैयार ओवरब्रिज चालू नहीं किया गया है, जिसके कारण भारी वाहन संपर्क पथों से गुजरते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Also Read: बिहार के ये दो रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस, अमृत भारत योजना के तहत बदल रही स्टेशन की सूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >