बिक्रमगंज : बिक्रमगंज-नटवार पथ पर थाना क्षेत्र के कोल्हा वन के पास अपराधियों ने ट्रक चालक को जख्मी कर हजारों रुपये नकदी लूट ली. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को इलाज के लिये निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बलियां निवासी चालक बलवीर सिंह नासरीगंज से बालू लेकर बक्सर जा रहा था,
जैसे ही वह कोल्हा वन के पास पहुंचा मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने ट्रक का ओवर टेक कर रोक लिया और चालक से लूटपाट करने लगे. जब चालक के द्वारा इसका विरोध किया गया तो चाकू मारकर उसे जख्मी कर रुपये से भरा बैग लेकर भाग गये. बताया कि बैग में 80 हजार रुपये था. घटना से पुलिस इनकार कर रही है.
