प्रबंध समिति की भेट चढ़ गया उच्च विद्यालय
अकोढ़ीगोला: डेहरी प्रखंड के दरिहट स्थित अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय की भवन ध्वस्त होने के कगार पर है. बीडीओ रामपुकार यादव के निर्देश पर जांच कर अपनी रिपोर्ट कनीय अभियंता ने इसकी पुष्टि की है. हालत यह है कि 10 कमरों में से नौ कमरा बेकार पड़ा है. एक कमरे में बच्चे पढ़ते हैं. […]
अकोढ़ीगोला: डेहरी प्रखंड के दरिहट स्थित अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय की भवन ध्वस्त होने के कगार पर है. बीडीओ रामपुकार यादव के निर्देश पर जांच कर अपनी रिपोर्ट कनीय अभियंता ने इसकी पुष्टि की है. हालत यह है कि 10 कमरों में से नौ कमरा बेकार पड़ा है. एक कमरे में बच्चे पढ़ते हैं. भवन की छत से बड़ा-बड़ा प्लास्टर गिर रहा है.
हादसा होने के डर के कारण बच्चों को कमरा के इर्द-गिर्द जाने की मनाही है. विद्यालय के भवन की मरम्मत के लिए उसके विकास मद में प्रायाप्त राशि भी मौजूद है, लेकिन विद्यालय प्रबंध समिति के ढुलमूल रवैये के कारण दिनों दिन भवन का छत ध्वस्त होते जा रहा है. मरम्मत के लिए आठ लाख 68 हजार छह हजार 51 रुपये का प्राकल्लन राशि 21 नवंबर, 2016 को बना. तब से अब तक प्रबंध समिति की बैठक की फाइलों में ही मरम्मत कार्य सिमट रह गया है.
विद्यालय का छत खराब : विद्यालय के भवन की छत खराब होने के कारण कमरे में रखा लाखों के समान खराब हो गये है. इस विद्यालय को उपग्रेड कर प्लस टू किया गया है. प्लस टू दर्जा मिलने के बाद बिल्डिंग बनाने व अन्य सामग्री की खरीद करने के लिए 33 लाख रुपये विद्यालय को मिला था. वर्ष 2011 में उस राशि से करीब 11 लाख रुपये की बेंच, डेस्क, खेलकूद के सामग्री, विज्ञान के प्रयोगशाला आदि के समान की खरीद प्रबंध कारिणी समिति ने किया था.
हालात यह है कि खेलकूद के समान जंग खाकर कबाड़ हो गया है. बच्चों का सेहत बनाने वाला जिम मशीन खुद को कबाड़ के बिच पड़ा है. इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनाथ प्रसाद ने बताया कि विघालय की भवन की ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से खराब हो चुका है. राजद प्रखंड अध्यक्ष सह विद्यालय प्रबंध समिति के शिक्षा प्रेमी मनोज गुप्ता ने बताया कि कमरों की छत की मरम्मत के लिए प्राकल्लन राशि बन गयी है. अगली बैठक में समिति के अध्यक्ष सह विधायक इलियास हुसैन से स्वीकृति लेकर मरम्मत का शुरू हाेगा.