मिनट भर की दूरी तय करने में लग रहा घंटों का समय

अतिक्रमण से त्रस्त लोगों को पैदल चलना हुआ दुश्वार डेहरी सदर : शहर में मुख्य सड़क पर दुकान लगने से अतिक्रमण हो गया है. दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के दोनों तरफ व डिवाइडर से सटे दुकान लगने से अतिक्रमण के कारण लोगों मिनटों की दूरी घंटों में तय करना पड़ता है. अतिक्रमण के कारण लोगों […]

अतिक्रमण से त्रस्त लोगों को पैदल चलना हुआ दुश्वार
डेहरी सदर : शहर में मुख्य सड़क पर दुकान लगने से अतिक्रमण हो गया है. दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के दोनों तरफ व डिवाइडर से सटे दुकान लगने से अतिक्रमण के कारण लोगों मिनटों की दूरी घंटों में तय करना पड़ता है. अतिक्रमण के कारण लोगों को पैदल चलना दुश्वार हो गया है.
शहर की मुख्य बाजार सहित पाली रोड, स्टेशन रोड, अप्सरा रोड आदि सड़कों पर सुबह होते ही दुकानदारों द्वारा कब्जा कर लिया जाता है. कई दुकान सड़क पर बना लिया है. अतिक्रमण के कारण 60 फुट की चौड़ाई सड़क 10 फुट का हो गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा साफ आंखों से देखने के बावजूद कार्रवाई नहीं किया जाता है. जिस के कारण लोगों को मार झेलना पड़ता है.
आये दिन बना रहता है दुर्घटना भय : शहर के मुख्य सड़क पर आये दिन अतिक्रमण होने के साथ जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जिस के कारण कई घंटे जाम लग जाता है. अतिक्रमण के कारण लोगों को आते जाते दुर्घटना का भय बना रहता है.
कहां कहां है अतिक्रमण
शहर के पाली रोड, स्टेशन रोड, कैनाल, अप्सरा रोड में सड़क पर अतिक्रमण का बोलबाला है. इसके कारण आम लोगों को आने जाने में इसकी मार झेलना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >