परसिया पंचायत खुले में शौचमुक्त घोषित

डीएम व एसडीओ ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन नासरीगंज : स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में प्रखंड के परसिया पंचायत को उच्च विद्यालय, परसिया में एक कार्यक्रम का आयोजन कर ओडीएफ घोषित किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पवन कुमार ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अनिमेष कुमार पराशर, एसडीएम […]

डीएम व एसडीओ ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

नासरीगंज : स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में प्रखंड के परसिया पंचायत को उच्च विद्यालय, परसिया में एक कार्यक्रम का आयोजन कर ओडीएफ घोषित किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पवन कुमार ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अनिमेष कुमार पराशर, एसडीएम राजेश कुमार, एलआरडीसी शशि शेखर व एडीएम जनार्दन प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को माला पहना कर सम्मानित किया गया.
विद्यालय की छात्रा अनु, रुचि, नेहा, पुष्पांजलि, सपना, चांदनी और प्रीति ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. डीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता सिर्फ परसिया पंचायत के लोगों के लिए नहीं बल्कि पूरे प्रखंड के लोगों के लिए है. जो सभी के लिए गौरव की बात है.
जब भी नासरीगंज प्रखंड के इतिहास के बारे में चर्चा होगी, तो सबसे पहले परसिया पंचायत का नाम लिया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि रोहतास जिले में पैसे की कोई कमी नहीं है. बस आपलोग सही समय पर आवेदन जमा कर दें, ताकि हमलोग जांच कर सबको समय पर पैसा दे सके. कार्यक्रम के तहत सभी 14 वार्ड सदस्यों सहित पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों तथा समारोह में उपस्थित पदाधिकारी व उपस्थित सभी ग्रामीण लोगों ने खुले में शौच न करने की शपथ ली. मौके पर बीइओ अंबिका राम, सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, अरुण कुमार सिंह उर्फ दारा यादव, उपप्रमुख विकास कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ कन्हैया सिंह, मुखिया गीता देवी, कृषि सलाहकार अनिल सिंह, उपमुखिया सत्येंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया मंटू तिवारी, लड्डू खान, आनंद पांडेय, योगेंद्र कुमार शर्मा, सुखदेव साह, धनंजय सिंह, अखिलेश प्रसाद समेत पंचायत के हजारों पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >