पंचायत सचिव को दी जान मारने की धमकी

मनरेगा योजना में अिनयमितता का आरोप प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सिरदला : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की सिरदला पंचायत के सचिव ओमप्रकाश निराला ने सिरदला थाने में मुखिया पति वरुण यादव के विरुद्ध गाली-गलौज व जान मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन […]

मनरेगा योजना में अिनयमितता का आरोप
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सिरदला : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की सिरदला पंचायत के सचिव ओमप्रकाश निराला ने सिरदला थाने में मुखिया पति वरुण यादव के विरुद्ध गाली-गलौज व जान मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है. पंचायत सचिव ने बताया है कि सिरदला पंचायत की मुखिया विद्याश्री कुमारी के पति शिक्षक वरुण कुमार यादव विगत एक सप्ताह से मुख्यमंत्री निश्चय योजना अंतर्गत नाजायज तरीके से चेक काट कर राशि निकालने को लेकर दबाव बना रहे हैं.
इनकार करने पर श्री यादव द्वारा गाली-गलौज करते हुए प्रखंड में चढ़ने नहीं देने सहित जान मारने की धमकी दी गयी है.मुखिया पति की दबंगई से डरे हुए पंचायत सचिव ने सिरदला थाने में लिखित आवेदन देकर जान की रक्षा की गुहार लगायी है. सिरदला थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पंचायत सचिव की लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. गौरतलब है कि इसी माह सिरदला पंचायत की इंदिरा आवास सहायिका ने भी बदसलूकी का आरोप लगाते हुए सिरदला थाने में आवेदन दिया था. वहीं, इसी पंचायत के बबनी नगमा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुन्ना कुमार शर्मा ने भी मारपीट व लूटपाट संबंधी गंभीर आरोप संबंधी लिखित आवेदन सिरदला थाने में दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >