युवकों ने वाहनों के शीशे तोड़े

सासाराम नगर : रामनवमी के जुलूस से पहले कुछ युवक शहर में इधर-उधर बाइक दौरा रहे थे. इसी दौरान पोस्ट ऑफिस चौक पर एक ऑटोवाले से एक बाइक में ठोकर लग गया. इसके बाद युवकों की टोली ने वाहनों का शीशा तोड़ दिया व पत्थर भी चलाया. जैसे ही पुलिस चौक पर पहुंची सभी भाग […]

सासाराम नगर : रामनवमी के जुलूस से पहले कुछ युवक शहर में इधर-उधर बाइक दौरा रहे थे. इसी दौरान पोस्ट ऑफिस चौक पर एक ऑटोवाले से एक बाइक में ठोकर लग गया. इसके बाद युवकों की टोली ने वाहनों का शीशा तोड़ दिया व पत्थर भी चलाया.
जैसे ही पुलिस चौक पर पहुंची सभी भाग गये. जानकारी के अनुसार एक ऑटो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक मामूली रूप से चोटिल हो गये. यह देख उक्त बाइक के साथ चल रहे युवाओं की टोली आक्रोशित हो वाहनों पर पत्थर फेंकने लगी.
जिसमें उक्त ऑटो व एक बस का शीशा टूट गया. ठीक उसी समय एसडीओ व डीएसपी अपनी वाहन से रामनवमी के जुलूस को ले कर शहर में गश्त लगा रहे थे. जैसे दोनों अधिकारी चौक पर पहुंचे उपद्रवी युवकों की टोली भाग निकली. इस मामले में डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि युवकों की पहचान हो गयी है. रामनवमी का जुलूस संपन्न होने के बाद उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >